फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   नहर किनारे दौड़ते समय युवक का पैर फिसलकर गिरा नहर में, डूबने से हुई मौत

नहर किनारे दौड़ते समय युवक का पैर फिसलकर गिरा नहर में, डूबने से हुई मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
नहर किनारे दौड़ते समय युवक का पैर फिसलकर गिरा नहर में, डूबने से हुई मौत
युवक को एंबुलेंस में डालते ग्रामीण व गोताखोर - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सुरजनवास के जेएलएन नहर के पास दौड़ लगाते समय 17 वर्षीय युवक का पैर फिसलकर नहर में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को परिजनों के बयान पर इत्तफाकीया कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दिए बयान में गांव मेघनवास निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसका 17 वर्षीय भतीजा अनीष व उसके साथी सुरजनवास व देवास नहर किनारे दौड़ लगाने के लिए जाते थे। बुधवार शाम को भी अनीष दौड़ लगाने के लिए गया था। दौड़ते समय अनीष का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। आसपास के लोगों ने पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर की पानी सप्लाई बंद करा युवक की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद शाम को साढ़े आठ बजे युवक नहर में लटकी झाड़ियों में मिला। एंबुलेंस के माध्यम से युवक को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा विजय सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed