फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   रिमांड के बाद तीन आरोपियों से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद

रिमांड के बाद तीन आरोपियों से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
रिमांड के बाद तीन आरोपियों से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद
पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी - फोटो : Amar Ujala
- आरोपियों ने तीन अलग–अलग जगहों पर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़। तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर रिमांड पर लिए गए तीन आरोपियों से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद किया है। सदर थाना महेंद्रगढ़ की टीम ने चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को तीन दिन पूर्व नारनौल क्षेत्र से काबू किया था। इन आरोपियों की पहचान आकाश निवासी खटोटी, सन्नी निवासी भूषण कलां व सोमदत्त निवासी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई थी। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने विभिन्न गांवों से चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों से दो इनवर्टर-बैट्री, दो पंखे, एक सबमर्सिबल मोटर व खेत जुताई में काम आने वाले कल्टीवेटर की लोहे की फाली बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एसपी विक्रांत भूषण आईपीएस के दिशा–निर्देशों में काम करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस की टीम ने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को काबू कर सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों ने गांव डैरोली अहीर और कुक्सी क्षेत्र में रात के समय में तीन अलग–अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी का सामान कबाड़ी को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed