{"_id":"6265597cdc25ff1ceb3bee3f","slug":"mahendragarh1650809212","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से दो युवक दो देशी कट्टे एंव दो जिंदा कारतूस सहित काबू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अलग-अलग स्थानों से दो युवक दो देशी कट्टे एंव दो जिंदा कारतूस सहित काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्पेशल स्टाफ की अलग–अलग पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बस अड्डा आकोदा और बस अड्डा बास खुडाना से दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने दो देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी जिले के झोझू कलां थाना के अमन निवासी मोड़ी और मोहित निवासी कलियाना के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि विक्रांत भूषण आईपीएस पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की एक टीम गश्त के दौरान आकोदा क्षेत्र में मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक बाइक पर दादरी की तरफ से आकोदा की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध हथियार मौजूद है। स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा तुरंत मौके पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की गई। कुछ समय बाद एक बाइक सवार युवक दादरी की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम ने युवक अमन को काबू कर लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की दूसरी टीम गश्त के दौरान बस अड्डा बसई पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोहित निवासी कलियाना थाना झोझू कलां बस अड्डा बास खुडाना पर अवैध हथियार के साथ है। सूचना पर टीम द्वारा दबिश दी गई। युवक टीम को देखकर भागने का प्रयास किया तो टीम द्वारा युवक मोहित को काबू किया गया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन