Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   पेंशन बढ़ोतरी के नाम पर बुजुर्ग महिला को 30 हजार रुपये की चपत लगाने वाले दो ठग काबू

पेंशन बढ़ोतरी के नाम पर बुजुर्ग महिला को 30 हजार रुपये की चपत लगाने वाले दो ठग काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
पेंशन बढ़ोतरी के नाम पर बुजुर्ग महिला को 30 हजार रुपये की चपत लगाने वाले दो ठग काबू
पुलिस द्वारा काबू किए गए ठगी के आरोपी - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुजुर्ग महिला को पेंशन वृद्धि के नाम पर बढ़ी हुई राशि के रूप में नकली नोट देकर 30 हजार रुपये की चपत लगाने वाले दो ठगों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार निवासी मौहल्ला गुजरवाला रेवाड़ी और जगत सिंह निवासी नया गांव रेवाड़ी के रूप में हुई है। आरोपी जगत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आरोपित राजकुमार को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि गत 2 मार्च को शहर के मोहल्ला खोजावाड़ा निवासी बुजुर्ग महिला रेलवे रोड पर स्थित एसबीआई बैंक से पेंशन की 30 हजार रुपये की राशि निकलवाकर अपनी पोती से मिलने सिनेमा रोड स्थित एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को पेंशन वृद्धि होने की बात कहते हुए झांसे में लेकर 70 हजार रुपये के बच्चों के खिलौने वाले नोट थमा महिला को 30 हजार रुपये की चपत लगा दी थी। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे तथा वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मौहल्ला खोजावाड़ा निवासी वृद्ध महिला ने शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी थी। आरोपियों को वीरवार महेंद्रगढ़ क्षेत्र से काबू कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में दोनों से करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed