{"_id":"6257e5e8ea90122db563d70b","slug":"mahendragarh1649927656","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 गांव में लगी आग में 2 एकड़ गेहूं की फसल, ईंधन तथा पशु चारा जलकर राख","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
3 गांव में लगी आग में 2 एकड़ गेहूं की फसल, ईंधन तथा पशु चारा जलकर राख
विज्ञापन
गांव ले लहरोदा में लगी आग में जला इंधन व हरे पेड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी के चलते लगातार क्षेत्र में आगजन की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बुधवार अज्ञात कारणों के चलते तीन गावों में लगी आग के कारण दो एकड़ की गेहूं की फसल व 13 ग्रामीणों का ईंधन जलकर राख हो गया। पिछले 40 दिनों में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 41 आगजनी की घटना हो चुकी है। मंगलवार देर रात गांव पालड़ी पनिहारा निवास सुरेश कुमार के खेत में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में दो एकड़ में कटाई कर एकत्रित की गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सुरेश कुमार ने बताया कि उसने गांव के ही प्रदीप कुमार को अपनी जमीन खेती के लिए दी हुई है। गेहूं की कटाई एक थ्रेसिंग के लिए फसल एकत्रित की हुई थी। रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसमें फसल पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई।
वहीं दूसरी घटना में बुधवार को लहरोदा निवासी सुनील कुमार का करीब पांच मन पशु चारा जलकर राख हो गया। जबकि तीसरी घटना में गांव खेड़की निवासी तारा सिंह, बहादुर, उदय सिंह, लीलू , सुनील, जगदीश, महावीर, रामचंद्र, श्रीराम, कृष्ण, प्रभातीलाल, रामकिशन, मडीराम का अज्ञात कारणों के लगी आग में करीब दो एकड़ में फैला ईंधन जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना साथ लगते कंवर सिंह के मकान में दरार आ गई। तीनों जगह पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन