फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं व दो हजार पेड़-पौधे जलकर राख, दमकल एवं ग्रामीणों की तत्परता से पाया काबू

आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं व दो हजार पेड़-पौधे जलकर राख, दमकल एवं ग्रामीणों की तत्परता से पाया काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं व दो हजार पेड़-पौधे जलकर राख, दमकल एवं ग्रामीणों की तत्परता से पाया काबू
खेतों में पहुंचकर आग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी दमकल विभाग की गाड़ी व कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। गांव माजरा कलां में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व पांच एकड़ में खड़े करीब दो हजार पौधे जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि मौके पर दमकल की दो गाड़ियां व ग्रामीणों के प्रयासों से शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया। अन्यथा आसपास खड़ी फसल में भी आग बढ़ने से बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
दोपहर को 12 बजे आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जब एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं किया जा सका तो शीघ्र ही दूसरी गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया गया। ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं 112 पर कॉल के बाद पुलिस की ओर से शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व सदर थाना प्रभारी रामनाद भी दलबल सहित मौके पर पहुंचकर सहयोग में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए किसानों ने ट्रेक्टरों से खड़ी फसल की जुताई कर आग को ब्रेक कर दिया। वहीं अनेक ग्रामीणों द्वारा रेत से आग पर काबू पाने में सहयोग किया। लेकिन करीब डेढ़ एकड़ में गेहूं व पाचं एकड़ पंचायती भूमि पर खड़े करीब 2 हजार पौधे व पेड़ आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
--------- - दमकल विभाग की दो टीमों ने दिखाई तत्परताः दमकल विभाग की ओर से स्टेशन इंचार्ज जगदीश प्रसाद, देवेंद्र कुमार एफएम, अमरजीत यादव फायर मैन, मंशराम चालक, शैलेंद्र, महावीर की टीम ने दो गाड़ियों सहित पहुंचकर आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------- - डेढ़ एकड़ फसल हो गई बर्बादः साढ़े छह एकड़ पंचायत भूमि पट्टे पर लेकर तीन एकड़ में सरसों व करीब तीन एकड़ में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। शुक्रवार को अचानक आग लगने से करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सरकार से मांग है कि उचित मुआवजा दे।
--- किसान जगराम सिंह

आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं व दो हजार पेड़-पौधे जलकर राख, दमकल एवं ग्रामीणों की तत्परता से पाया काबू
जलकर राख हुई किसान की फसल - फोटो : Amar Ujala
जलकर राख हुई किसान की फसल

आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं व दो हजार पेड़-पौधे जलकर राख, दमकल एवं ग्रामीणों की तत्परता से पाया काबू
करीब 5 एकड़ में खड़े पेड़ पौधे जलकर राख - फोटो : Amar Ujala
करीब 5 एकड़ में खड़े पेड़ पौधे जलकर राख

आग लगने से डेढ़ एकड़ गेहूं व दो हजार पेड़-पौधे जलकर राख, दमकल एवं ग्रामीणों की तत्परता से पाया काबू
ट्रैक्टरों के माध्यम से आग को ब्रेक देने का प्रयास करते किसान - फोटो : Amar Ujala
ट्रैक्टरों के माध्यम से आग को ब्रेक देने का प्रयास करते किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed