फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें
उप तहसील सतनाली में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
moolमहेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा है। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं 11 अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न संगठन व ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों की पूर्व निर्धारित हड़ताल को लेकर लोग भी अपने कार्यों के लिए कार्यालयों में नहीं पहुंचे जिसके कारण क्षेत्र में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। लेकिन राजस्व विभाग के पटवारियों की हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली में तहसील स्तर के कार्य प्रभावित रहे। वहीं महेेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली बस स्टैंडों से लंबे रूटों की बसों के नहीं चलने से लोगों को कुछ परेशानी अवश्य हुई। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हड़ताल का असर नहीं रहा। सामान्य दिनों की तरह ही स्वास्थ्य सेवाएं जारी रही। चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल पहुंचने वालों को उपचार दिया।
विज्ञापन
--------- शहर में जुलूस निकालकर की सरकार विरोधी नारेबाजी विभिन्न यूनियनों एवं विभागों से जुड़े सैंकड़ों कर्मचारी सोमवार को हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। हुड्डा पार्क से बालाजी चौक तक जुलूस निकालकर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें
सतनाली तहसील के सामने नारेबाजी कर रोष जताते विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
सतनाली तहसील के सामने नारेबाजी कर रोष जताते विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें
कनीना तहसील कार्यालय के सामने मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
कनीना तहसील कार्यालय के सामने मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed