फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   संदिग्ध अवस्था में शहर के एक मकान में मिले दो शव

संदिग्ध अवस्था में शहर के एक मकान में मिले दो शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में शहर के एक मकान में मिले दो शव
मकान के बाहर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला लाला वाला कुआं स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति एवं 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतक व मृतका दोनों ही शहर निवासी हैं। सूचना पर शहर थाना पुलिस टीम एएसपी सिद्दांत जैन व शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के मकानों से सीसीटीवी की फुटेज खंगली गई हैं। सीसीटीवी में पुरा घटनाक्रम रिकार्ड है। पुलिस टीमें अभी भी मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति ने सोमवार रात आठ बजकर 19 मिनट पर मकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। बाइक खड़ी करने के बाद ही 8.39 पर बाइक वापस निकली गई है। एक साथ दो शव मिलने की खबर शहर में फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में शहर के एक मकान में मिले दो शव
सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala
सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed