फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बारिश के बाद दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है फसलें

बारिश के बाद दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है फसलें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है फसलें
बरसात की बात लहलहाती गेहूं की फसल - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। शनिवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई 20 एमएम बारिश के बाद क्षेत्र की प्रमुख फसल सरसों एवं गेहूं की ग्रोथ में दो गुना तेजी आई है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय दोनों की फसलें निरोगी हैं जिससे इस बार उत्पादन में भी वृद्धि होगी। 15 दिन पूर्व तीन दिन तक हुई हल्की बारिश की नमी भी अभी खेतों से नहीं सुख पाई थी। वहीं शनिवार को जिलाभर में हुई बारिश के बाद फसलों में रौनक है। जिला में 3 लाख 65 हजार 200 एकड़ में विभिन्न फसलें खड़ी हैं। इसमें सबसे बड़ा रकबा 2 लाख 70 हजार एकड़ प्रमुख फसल सरसों का है।
विज्ञापन
------------ - जिला में ये है फसलों की स्थितिः इस समय जिला में 3 लाख 65 हजार 200 एकड़ में विभिन्न फसलें खड़ी हैं। प्रमुुख फसल सरसों 2 लाख 70 हजार एकड़, 75 हजार एकड़ में गेहूं, 12 हजार एकड़ में चना, 1500 एकड़ में फल व सब्जियां, 700 एकड़ में जौ, 4300 एकड़ में पशु चारा तथा 700 एकड़ में मटर की फसल खड़ी है। ------------ - बेहतर स्थिति में जिला की फसलेंः उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि जिलाभर में इस समय फसलें बेहतर स्थिति में हैं। दो बार हुई बारिश के बाद फसलों की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ी है। फिलहाल किसी भी फसल में कोई रोग नहीं है। इस बार उम्मीद है कि उत्पाद में भी वृद्धि होगी। सरसों की फलियां पकनी शुरू हो गई हैं, अगर कोहरा छाया रहा तो कुछ प्रभाव रह सकता है। मौसम साफ रहने पर अच्छी पकाई होगी।
विज्ञापन
--- उपमंडल कृषि अधिकारी, डॉ. अजय यादव

बारिश के बाद दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है फसलें
खेतों में लहलहाती सरसों की फसल - फोटो : Amar Ujala
खेतों में लहलहाती सरसों की फसल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed