{"_id":"61ed489a82494d78dc5e33ce","slug":"mahendragarh1642940570","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहर टूटने से 20 एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नहर टूटने से 20 एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न
विज्ञापन
नए टूटने के बाद खेतों में घुसा पानी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बसई के पास नहर टूटने से करीब 20 एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई। किसानों द्वारा नहरी विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के
बाद पानी रोक जेसीबी से मिट्टी लगाकर नहर की मरम्मत शुरू कराई गई। रविवार अल सुबह नहर टूटने के बाद गांव बसई में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों को पता चला। नहर का पानी खेतों से होते हुए गांव के घरों तक पहुंच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सिहोर पंप हाउस से खुडाना तक जाने वाली इस नहर की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हो पाई है जिसके कारण नहर क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद अधिकारियों द्वारा बंद करवा दिया गया। जेई संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मिट्टी खुदवाकर क्षतिग्रस्त नहर में डलवाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अब मरम्मत होने के बाद ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा। नहर टूटने के कारण तेज बहाव के साथ पानी खेतों में जाने से आसपास के खेतों की फसल भी जलमग्न हो गई।
-----------
ग्रामीणों द्वारा नहर टूटने की सूचना के बाद नहर में पानी बंद करवा दिया था। मौके पर जेई को भेजकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। मरम्मत के
बाद ही अब पानी छोड़ा जाएगा।
- एसडीओ नहर विभाग, शक्तिराज
विज्ञापन
गांव बसई के पास टूटी हुई नहर
- फोटो : Amar Ujala
गांव बसई के पास टूटी हुई नहर
जेसीबी से टूटी नहर की मरम्मत कराते विभाग के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
जेसीबी से टूटी नहर की मरम्मत कराते विभाग के अधिकारी
जेसीबी से नहर में मिट्टी डालते
- फोटो : Amar Ujala
जेसीबी से नहर में मिट्टी डालते