{"_id":"61e2ba964f42f35179358888","slug":"mahendragarh1642248854","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ककराला में कचरा प्रबंधन को लेकर युवाओं ने शुरू की मुहिम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गांव ककराला में कचरा प्रबंधन को लेकर युवाओं ने शुरू की मुहिम
विज्ञापन
गांव ककराला में कचरा डंपिंग यार्ड बनवाते युवा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ के कनीना के उप मंडल के गांव ककराला में बाबा भैया सेवा दल ककराला ने ग्राम कमेटी से मिलकर गांव को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए गांव के चार अलग-अलग हिस्सो में डपिंग यार्ड बनाए हैं। पहला डंपिंग यार्ड ककराला से चेलावास रोड पर, दूसरा ककराला से रामबास रोड पर हरिजन बस्ती के पास, तीसरा बाबा ढालोड में, चौथा बाबा पीपा में बनाए गए है। संस्था द्वारा समय-समय पर शिक्षा और पर्यावरण पर अनेक अभियान चलाए गए हैं। हाल ही में शिक्षा से संबंधित अभियान केजीटी 2021 का सफल आयोजन किया गया था। इसी निरंतरता को आगे बढ़ाते हुए मकर संक्रांति पर्व पर पर्यावरण से संबंधित अभियान कचरामुक्त ककराला में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्था प्रधान अजय कुमार ने बताया कि हमारा एक ही सपना है कि अपना आदर्श गांव हो ।
आदर्श गांव हो अपने को सार्थक करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बाबा ढालोड परिसर में चल रहे मकर संक्रांति के मेले में कचरामुक्त ककराला अभियान के जरिए ग्राम के सभी नागरिकों को इस अभियान के विषय में विस्तार से समझाया गया। संस्था के सदस्यों, ग्राम कमेटी के कंवर सिंह ने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि कचरा इधर-उधर ना फैलाकर डंपिंग यार्ड में ही डाले।
पर्यावरण समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि प्रत्येक ग्रामवासी को जागरूक होकर इस मुहिम का हिस्सा बनकर गांव को कचरामुक्त करने में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच कृष्ण, ग्राम कमेटी से कंवर सिंह, प्रताप, सचिव नवीन कुमार, उप प्रधान इंद्रपाल शर्मा, सह सचिव सुनिल शर्मा, पर्यावरण समन्वयक ओमप्रकाश, कार्यालय प्रबंधक मनोज कुमार, डॉ. राजीव पूर्व प्रधान, अभिषेक, योगेश, सुनिल, गुलशन, मनोज कुमार डैनी, इंस्पेक्टर महेंद्र यादव, रामेश्वर दयाल, धर्मपाल यादव, अशोक मोदी, इंद्रजीत, देवराज, नटवर लाल, कृष्ण पहलवान, अजय यादव, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन