फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   जुआ खेलते तीन जुआरी नगदी सहित काबू, शहर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

जुआ खेलते तीन जुआरी नगदी सहित काबू, शहर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में जुआ खेलते 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब तीन हजार दो सौ पचास रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ सिटी थाना की पुलिस टीम ने मौहल्ला मसानी के सामने से एक ताश की गड्डी, तीन हजार दो सौ पचास रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान राजेश निवासी मौहल्ला बागड़ियान, पवन निवासी मोहल्ला निमड़ी और राहुल निवासी मसानी चौक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना महेंद्रगढ़ में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में जुआ खेलने वालों, सट्टे बाजों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिला पुलिस कप्तान चनंद्रमोहन ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को आदेश दिए हुए हैं कि जुआ खेलने वालों, सट्टे बाजों पर अपनी पैनी नजर रखे और कानूनी कार्रवाई करें। शहर थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी एसआई अश्वनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीन लोगों को जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed