{"_id":"61e17932ba64330d425dc058","slug":"mahendragarh1642166578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ी अवैध शराब, चार आरोपी काबू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ी अवैध शराब, चार आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते महेंद्रगढ़ के अलग–अलग क्षेत्रों से अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को पुलिस द्वारा काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान आशीष निवासी बसई, पूर्ण सिंह निवासी रिवासा, सोनू उर्फ कृष्ण निवासी मेघनवास और अजय निवासी मेघनवास के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला पुलिस ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से अवैध शराब सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष से 9 पेटी कैन बीयर, 7 बोतल बीयर, 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। जबकि आरोपी पूर्ण सिंह से 29 पव्वे देशी शराब, आरोपी सोनू से 11 बोतल देशी शराब और आरोपी अजय से 11 बोतल देशी शराब की बरामद की हैं। पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग–अलग जगहों पर छापामारी करते हुए आरोपियों को मौके से अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन