फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब होने के मामले में निलंबित चारों मंडी सचिव बहाल

3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब होने के मामले में निलंबित चारों मंडी सचिव बहाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनाज मंडियों से 3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब होने के मामले में निलंबित किए गए जिले की मंडियों के चारों मंडी सचिवों को बहाल कर दिया है। इन सचिवों को अंडर इंक्वायरी बहाल किया गया है। फिलहाल इनको मंडी में नहीं लगाया गया। दो सचिव नारनौल तथा दो रेवाड़ी में अटैच किया गया है। मंडी सचिवों को चार्जशीट भी थमाई जा चुकी है।
विज्ञापन
            बता दें कि महेंद्रगढ़ मंडी की सचिव नुकुल को मई माह में निलंबित कर दिया गया था। जिले की चारों मंडियों के सचिव को एक साथ निलंबित किए जाने के बाद यह मुद्दा राज्य स्तर पर काफी चर्चित हुआ था।करीब साढे तीन महीने लंबी विभागीय जांच के बाद मंडी मार्केटिंग बोर्ड ने चारों सचिव दोबारा से बहाल कर दिए हैं। सचिवों के खिलाफ चल रही जांच अभी पूरी  नहीं हो सकी है। अंडर इंक्वायरी इन सभी को बहाल करते हुए जिला मुख्यालयों के कार्यालयो में अटैच किया गया है। दो सचिव रेवाड़ी तथा दो नारनौल में डीएमईयू के कार्यालय में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएमईओ श्याम सुंदर ने बताया कि चारों सचिवों को अंडर इंक्वायरी बहाल किया गया है। सभी को चार्जशीट जारी हो चुकी है। जांच जारी रहेगी। फिलहाल इन चारों को रेवाड़ी तथा नारनौल के डीएमईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed