{"_id":"626e89e014c12f4b9973651c","slug":"jhajjar1651411424","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के पास युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहादुरगढ़ के पास युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव जसौर खेड़ी में एक 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे तीन-चार गोलियां मारी गई हैं। सिर व कूल्हे के पास गोलियाें के घाव मिले हैं। घटना शनिवार रात की बताई गई है। हत्या के कारणों व हमलावरों का कोई पता नहीं लग सका है। आसौदा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
एफएसएल की टीम ने भी मौके का मुआयना किया और वारदात स्थल से जरूरी सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों का जल्द ही पता लगाकर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
गांव जसौर खेड़ी निवासी आनंद पुत्र बाघेराम एक प्राइवेट स्कूल में ड्राइवर है। वे भाई हैं। छोटा भाई 35 वर्षीय ओमबीर उर्फ भोलू खेतीबाड़ी करता था। आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार रात को उसके भाई ओमबीर की किसी ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। आनंद के मुताबिक, उसको यह जानकारी रात को उस वक्त गांव के निवासी राज सिंह ने दी, जब वह (आनंद) करीब आठ बजे ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन
बकौल आनंद, राज सिंह ने बताया कि हुड्डा नहर पर कुलासी वाले पुल के पास किसी ने ओमबीर उर्फ भोलू को तीन-चार गोलियां मार रखी हैं, जिससे उसकी मौत हो गई है। उसका शव मौके पर ही पड़ा है। राज सिंह ने बताया कि वह, विकास उर्फ कालू पुत्र दिलबाग और ओमबीर यहां बैठे शराब पी रहे थे। यह नहीं पता कि उसे गोली कैसे और क्यों लगी।
यह सुनते ही आनंद मौके पर पहुंचा। ओमबीर का शव लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर व कूल्हे के पास से खून बह रहा था। आनंद ने इसकी सूचना तुरंत आसौदा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस व एफएसएल की टीम ने जरूरी सुबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टेम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में रखवाया गया है। जहां रविवार को पोस्टमार्टेम रविवार को होगा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि आनंद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सहायक निरीक्षक राकेश को सौंपी गई है। आरोपियों को जल्द पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
हत्या के कारणों व हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुट गई हैं। आनंद ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ओमबीर शादीशुदा था। एक बेटे और एक बेटी का पिता था। ओमबीर की हत्या की खबर सुनते ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन