{"_id":"62398ebb6395c136ef10ec43","slug":"jhajjar1647939259","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के एमआइई में धू-धू कर जलती फुटवियर फैक्टरी। (संवाद)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) के भाग-बी स्थित रिद्धी-सिद्धी फुटवियर फैक्टरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगी देख फैक्टरी के ऊपरी तल पर काम कर रहे कई कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आग से फैक्टरी में लाखों रुपये का तैयार व कच्चा माल जल गया। फैक्टरी भवन को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दमकल टीमें और बचाव कार्य में लगे लोग 12 से अधिक दमकल गाडिय़ों की मदद से लगभग आठ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। शुक्र यह रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग के अधिकारी फैक्टरी का निरीक्षण करके आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाने का प्रयास करेंगे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एमआइई के भाग बी के प्लॉट नंबर 10 में चल रही फुटवियर फैक्टरी रिद्धी-सिद्धी के ऊपरी तल पर सोमवार रात आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया उन्होंने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन कुछ ही मिनट में आग बेकाबू होती गई। कर्मचारियों ने तुरंत फैक्टरी से निकलकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही एमआइआई दमकल केंद्र से दमकल गाडिय़ां मौके के लिए निकल पड़ीं। कुछ मिनट में घटना स्थल पहुंच दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन फुटवियर फैक्टरी में कई प्रकार की शीघ्र ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग किया जाता है, इसलिए आग विकराल रूप लेती गई। इसलिए स्थानीय दमकल अधिकारियों ने दिल्ली व आसपास के स्थानों से भी दमकल गाडिय़ां मंगवार्ई। करीब पांच घंटे बाद आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया, पर पूरी तरह से मंगलवार सुबह सगभग छह बजे तक आग बुझाई जा सकी। इस प्रकार आग पर सही ढंग से काबू पाने में लगभग आठ घंटे लगे।
विज्ञापन
फायर ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि फुटवियर फैक्टरी में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक प्रशांत विहार दिल्ली के निवासी सोनू गर्ग से भी इस बारे में बातचीत की जोगी। घटना में यहां रखा लाखों रुपये का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी भवन को काफी नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्टरी मालिक के बारे में जानकारी ली जाएगी। मौके पर सर्च अभियान चलाकर नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धू-धू कर जलती फुटवियर फैक्टरी। (संवाद)
- फोटो : Amar Ujala
धू-धू कर जलती फुटवियर फैक्टरी। (संवाद)