फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बहादुरगढ़ के पास किराने की दुकान में विस्फोट, ध्वस्त हो गई दुकान, लाखों का सामान जला

बहादुरगढ़ के पास किराने की दुकान में विस्फोट, ध्वस्त हो गई दुकान, लाखों का सामान जला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के पास किराने की दुकान में विस्फोट, ध्वस्त हो गई दुकान, लाखों का सामान जला
बराही के पास विस्फोट से ध्वस्त हुई दुकान का मलबा। (संवाद) - फोटो : Amar Ujala
बहादुरगढ़। नजदीकी गांव बराही में कुलासी रोड स्थित देव ईंट भट्टा के पास खेतों में स्थित किराने की दुकान में सोमवार देर रात विस्फोट होने से दुकान ध्वस्त हो गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में विस्फोट क्यों और कैसे हुआ यह अभी रहस्य बना हुआ है। दुकानदार को शक है कि किसी ने विस्फोटक पदार्थ डालकर उसकी दुकान को ध्वस्त किया है। दुकान में करीब दो लाख रुपये का परचून का सामान रखा था। दुकानदार की शिकायत पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल की टीम मौके का निरीक्षण करेगी, तभी पता चलेगा कि आखिरकार दुकान में विस्फोट होने का कारण क्या है।
विज्ञापन
बराही निवासी संजीत छिल्लर व मंजीत छिल्लर ने बताया कि ने कुलासी रोड स्थित देव भट्टा के पास खेतों में परचून की दुकान चलाते हंै। हर रोज की तरह सोमवार की रात को करीब 9 बजकर 5 मिनट पर वे दुकान को सुरक्षित बंद करके घर चले गए थे। लगभग पांच-सात मिनट बाद उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो दुकान ध्वस्त हो चुकी थी। विस्फोट होने से दुकान के खत्म हो गई। ऐसा लग रहा था कि किसी ने विस्फोटक पदार्थ से दुकान उड़ाई हो। संजीत ने बताया कि उनकी दुकान में बैटरी व इन्वर्टर बिल्कुल ठीक हैं। खाली रखा हुआ रसोई गैस का सिलेंडर भी सुरक्षित मिला है। इससे उनका यह शक मजबूत होता है कि उनकी दुकान को किसी ने विस्फोटक से उड़ाया है।
विज्ञापन
संजीत ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच करके दुकान में विस्फोट के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के पास किराने की दुकान में विस्फोट, ध्वस्त हो गई दुकान, लाखों का सामान जला
घटना में हुए नुकसान के बारे में बताता दुकानदार संजीत। (संवाद) - फोटो : Amar Ujala
घटना में हुए नुकसान के बारे में बताता दुकानदार संजीत। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed