फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बहादुरगढ़ के पास फैक्टरी में हादसा, एक की मौत और चार घायल

बहादुरगढ़ के पास फैक्टरी में हादसा, एक की मौत और चार घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद के पास एक फैक्टरी में काम करते वक्त हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक कर्मचारी शहर से सटे गांव जाखोदा का निवासी था। घायल हुए श्रमिकों में दो गाजियाबाद के, एक मुरादाबाद का और एक सोनीपत जिले का निवासी है।
विज्ञापन
रोहद में 44 फुटा रोड स्थित फैक्टरी चारमीनार ज्वाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार रात को उत्पादन कार्य चल रहा था। जयप्रकाश व कुछ अन्य श्रमिक रोल मशीन पर काम कर रहे थे। इसमें साफ्ट निकल रही थी। इसको खोलते वक्त रोल से साफ्ट निकलकर जयप्रकाश की छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चार अन्य मजदूर भी घायल हो गए। घायलों में यूपी के अब्दुल सलाम, शहाबुद्दीन व करीमुद्दीन और सोनीपत जिले का गौरव शामिल हैं। हादसा होते ही फैक्टरी के दूसरे कर्मचारी बचाव कार्य में लग गए। सभी घायलों को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जयप्रकाश की मौत हो गई। वह बहादुरगढ़ के जाखोदा का निवासी था और फैक्टरी में इलेक्ट्रिक कार्य करता था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर जयप्रकाश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस फैक्टरी में स्टील के प्रॉडक्ट और गैस किट बनते हैं। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। बाद में पुलिस टीम ने फैक्टरी में घटना स्थल पर भी जांच की। हादसे में मरे जयप्रकाश के भाई कुलदीप के बयान पर फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी पंकज ढींगरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुलदीप ने शिकायत में कहा है कि यह हादसा पुरानी मशीनों पर काम करवाने की वजह से हुआ। मालिक की ओर से फैक्टरी में लापरवाही बरती जा रही थी। मशीनों की बगैर देखरेख के कारण हुआ है। आसौदा थाना से जांच अधिकारी आजाद सिंह के अनुसार, घटना का केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए फैक्टरी कर्मचारी 1. अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम, मकान नंबर 79, वार्ड नंबर-1, वाजिगरान, डासना देहात, गाजियाबाद, यूपी 2. शहाबुद्दीन पुत्र नूर हसन, मकान नंबर 79, वार्ड नंबर-1, डासना देहात, गाजियाबाद 3. करीमुद्दीन पुत्र इकरामुद्दीन, मकान नंबर 236, धोबी वाली गली, सक्काम, मुरादाबाद 4. गौरव पुत्र राजकुमार, गांव पाई, तहसील, खरखोदा, जिला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed