{"_id":"620cc3fb09b5ce4e960de928","slug":"jhajjar1645003771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के तीन पहलवान बुल्गारिया में दिखाएंगे दम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहादुरगढ़ के तीन पहलवान बुल्गारिया में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जाने से पहले कोच और साथियों के साथ पहलवान सुमित, साहिल और योगेश। (फोटो : संवाद)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। हिंद केसरी सोनू अखाड़े के तीन पहलवान बुल्गारिया में होने वाली 59वीं इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीनों पहलवान बुधवार को बुल्गारिया रवाना हो गए। यह कुश्ती प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक होगी। अखाड़े के पहलवान सुमित दलाल, योगेश और साहिल से देश के लिए स्वर्ण पदक ही उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान सुमित दलाल 60 किलो भार वर्ग में सीनियर पहलवानों को हराकर पहली ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है। वह वर्ष 2021 की सब जूनियर वल्र्ड चंैपियनशिप में भी कांस्य पदक चीत चुका है। सीनियर नेशनल ओपन प्रतियोगिता में साहिल ने 130 किलो भार वर्ग में रजत और छुड़ानी गांव के पहलवान योगेश ने 82 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया था। पहलवान साहिल गांव मांडोठी गांव का रहने वाला है और भारतीय सेना में हवलदार के रूप में तैनात है। वह अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर कैडेट प्रतियोगिता में भी देश के लिए खेल चुका है।
योगेश रजत पदक से पहले सब जूनियर में कांस्य पदक हासिल कर चुका है। तीनों पहलवानों के कोच अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेन्द्र ने बताया कि ये पहलवान अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर फॉर्म में हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि बुल्गारिया में भारत का तिरंगा शान से लहराएगा। हिंद केसरी पहलवान सोनू ने बताया कि तीनों पहलवानों का चयन उनकी क्षमता और दक्षता के आधार पर हुआ है। अखाड़े में अनुशासित तरीके से कोच की हर बात मानते हुए तीनों पहलवानों ने कुश्ती की बारीकियां सीखीं हैं। सोनू पहलवान ने तीनों पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए पदक जीतने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन