{"_id":"61ebc9c46506bd5ca2271863","slug":"jhajjar1642842564","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बादली में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल
विज्ञापन
बादली में घटना स्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के बादली गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बादली निवासी 25 वर्षीय कपिल पुत्र इन्द्र सिंह के रूप में हुई है। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए कृपाल नामक युवक के हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारम्भिक जांच में झगड़े का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बादली का कपिल शनिवार की सुबह अपने मकान के सामने खड़ा था। उसी दौरान गांव का ही सोमबीर मौके पर आया और कहासुनी करने लगा। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सोमबीर ने रिवाल्वर निकाल ली और कपिल को लक्ष्य करके कई फायर कर दिए। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से तीन गोलियां कपिल को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी दौरान ग्रामीण कृपाल ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो एक गोली उसके हाथ पर लगी और वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आवश्यक प्राथमिक जांच कर कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
कुछ देर बाद एसपी वसीम अकरम भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मामले को समझकर मृतक के परिजनों से बातचीत की और जांच में लगे पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
--------------
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच में झगड़े का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
--इंस्पेक्टर जसबीर, एसएचओ बादली
विज्ञापन
विज्ञापन