फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बहादुरगढ़ में आभूषणों की दुकान में सेंधमारी, 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

बहादुरगढ़ में आभूषणों की दुकान में सेंधमारी, 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में आभूषणों की दुकान में सेंधमारी, 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
-फोटो 1 : वीरवार को आभूषणों की दुकान के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर पुराने बराही मोड़ के निकट स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार देर रात को सेंधमारी की गई है। साथ लगती निर्माणाधीन दुकान के खाली भूखंड में से दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब 40 लाख के जेवरात ले गए। चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान में रखी बहुत भारी वजन की तिजौरी को तोड़कर जेवरात चोरी किए। यह दुकान शहर थाना से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित है। दो दिन बाद एक ग्राहक के यहां शादी होनी है। विवाह के लिए ग्राहक के आर्डर पर बनाए आभूषण भी दुकान से चोरी हो गए। 40 किलोग्राम चांदी व चांदी के आभूषण और डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी हो गया। दुकान के बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। रात को जब आवागमन कम हो गया होगा, तब चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने साथ लगती दुकान में एक अलग से बनी दीवार का सहारा लिया है। पहले ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़ी, फिर दुकान में घुसे और उसके बाद तिजोरी तोड़कर चोरी की गई है। रतन ज्वेलर्स के मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि हमने कई बार साथ लगती दुकान के मालिक को कहा था कि वो यह दीवार जल्दी से जल्दी बनवा लें। ठेकेदार से भी यह दीवार बनाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
ज्वेलर्स ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी आभूषणों की दुकान है और उसमें हमेशा ही लाखों रुपये के जेवरात रखे होते हैं। जिनके चोरी होने का डर था, इसलिए इस बारे में शहर थाना में शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद साथ वाली दुकान का निर्माण जल्द पूरा नहीं किया गया। जिससे वही हुआ जिसकी आंशका थी। वीरवार सुबह साथ वाले दुकानदार ने फोन करके उन्हें दुकान की दीवार टूटी होने की सूचना दी। उन्होंने घर से आकर दुकान खोली तो दुकान के आंदर तोडफ़ोड़ देखकर धक्का लगा। सामान संभाला तो सोने चांदी के तमाम आभूषण नहीं मिले। उन्हें करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर शहर थाना पुलिस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और चोरी की घटना का मुआयना किया जा रहा है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे हैं और चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है। झज्जर से पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने मौके पर आकर जायजा लिया। डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी राहुल देव भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। अपराध जांच शाखा पुलिस और शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान मालिक ओमप्रकाश का कहना है कि 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तिजोरी को गैस कटर से काटा गया है। इस तकनीक को उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुछ चोरों का गिरोह और बंगाल के कुछ चोरों का गिरोह इस्तेमाल करता है। इसलिए इस दृष्टि से भी जांच की जा रही है। साथ वाली दुकान बनाने के लिए निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी पूछताछ की जा सकती है। --वसीम अकरम, एसपी झज्जर -फोटो 1 : वीरवार को आभूषणों की दुकान के बाहर लगी लोगों की भीड़। -फोटो 2 : घटना स्थल पर जांच करते एसपी वसीम अकरम। -फोटो 3 : दुकान की दीवार में लगी सेंध।

बहादुरगढ़ में आभूषणों की दुकान में सेंधमारी, 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
-फोटो 3 : दुकान की दीवार में लगी सेंध। - फोटो : Amar Ujala
-फोटो 3 : दुकान की दीवार में लगी सेंध।

बहादुरगढ़ में आभूषणों की दुकान में सेंधमारी, 40 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
-फोटो 2 : घटना स्थल पर जांच करते एसपी वसीम अकरम। - फोटो : Amar Ujala
-फोटो 2 : घटना स्थल पर जांच करते एसपी वसीम अकरम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed