फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   गुलिया खाप प्रधान पर फायरिंग, फरसा मारकर गंभीर रूप से किया घायल

गुलिया खाप प्रधान पर फायरिंग, फरसा मारकर गंभीर रूप से किया घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया पर रविवार रात को बादली में ही जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से पीटा, फरसे से हमला किया और गोली चलाई। विनोद ने बचाव में गोली चलाई तो हमलावर भाग गए। हमलावर साढ़े पांच लाख रुपये सहित उनकी क्रेटा गाड़ी लेकर फरार हो गए। हमले में विनोद को गंभीर चोट आईं। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विनोद गुलिया अपने चचेरे भाई के साथ रात करीब साढ़े 9 बजे क्रेटा गाड़ी से घर जा रहे थे। बीच रास्ते गांव के ही राजा और विकास ने अपने घर के बाहर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। उन्होंने विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी और फरसे से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किए। विनोद के सिर में गहरी चोट लगी है। इस दौरान विकास ने पिस्तौल निकालकर विनोद को लक्ष्य करके गोली चला दी लेकिन गनीमत यह रही कि गोली विनोद को नहीं लगी। जवाब में विनोद ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर किए। जवाबी फायर होने पर हमलावर विनोद की गाड़ी और गाड़ी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने घर जा रहे थे। गांव के ही राजा व उसके पुत्र विकास और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उसको जान से मारने की कोशिश की। अगर वह जवाबी फायर न करते तो हमलावर उसकी जान ले लेते। हमलावर उनकी क्रेटा गाड़ी और गाड़ी के अंदर रखे पांच लाख 30 हजार रुपये लेकर भागने में कामयाब हो गए। गाड़ी में रखे मोबाइल फोन, जिंदा कारतूस और रिवाल्वर का लाइसेंस भी हमलावर ले गए। घायल विनोद को पहले सामान्य अस्पताल झज्जर ले जाया गया। यहां से डाक्टर ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बता दें कि विनोद ने पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ पंचायतों का आयोजन किया था। उन्होंने पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की थी। जिससे क्षेत्र में नशे के धंधे पर काफी हद तक रोक लग गई है। बादली में कई बार पंचायतों का दौरा हुआ। इसके बाद नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम अभी तक करीब 10 लोगों को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की तरफ से क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया है। इसी वजह से स्मैक का कारोबार करने वालों के लिए विनोद निशाने पर बने हुए थे। पहले भी विनोद ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
------------- विनोद गुलिया की शिकायत पर गांव के ही पिता-पुत्र राजा व विकास सहित कुछ अन्य युवकों के खिलाफ मिलकर जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --इंस्पेक्टर जसबीर, एसएचओ बादली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed