{"_id":"61c48c242f00f05ed01bd3da","slug":"jhajjar1640270884","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली तो सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगी एंट्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली तो सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
झज्जर।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में प्रवेश के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगा होना जरूरी है। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार यदि आपने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली है तो 31 दिसंबर तक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के दृष्टिïगत नए साल में पहली जनवरी से कोरोना सुरक्षा कवच के रूप में दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों को बस-ट्रेन से लेकर बैंक, मैरिज हाल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी,, अनाज मंडी, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी के बाद सब्जी मंडी, बार, रेस्टोरेंट, होटल, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हॉल, शहर के बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश हेतु कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज ली जानी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से दोनों डोज वैक्सीनेशन के बाद ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर यात्रा की स्वीकृति रहेगी।
विभागाध्यक्ष कार्यालयों में सुनिश्चित करें नए नियमों नियमों का पालन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि इसके लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिन्होंने कोरोना रोधी पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे दोनों डोज अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के ऑमिक्रोन वैरिएंट के मामले देश में सामने आने के कारण अब सावधानी ही कोरोना से दूरी बनाए रखने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन