{"_id":"5ff305cc8ebc3e3db521c819","slug":"jhajjar1609762252","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता कार्यक्रम व कुशल लेखांकन पर बेस्ट डालसा अवार्ड से सम्मानित हुआ झज्जर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जागरूकता कार्यक्रम व कुशल लेखांकन पर बेस्ट डालसा अवार्ड से सम्मानित हुआ झज्जर
विज्ञापन
डालसा जागरूकता एवं लेखांकन अवार्ड से सचिव अंकिता शर्मा को सम्मानित करते हुए। संवाद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
आमजन को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रभावी ढंग से देने के साथ ही निरंतर न्यायिक जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को लाभान्वित करने पर राज्य स्तर पर झज्जर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बेस्ट डालसा अवार्ड से नवाजा गया है। बेस्ट डालसा अवार्ड सहित झज्जर डालसा को कुशल लेखांकन अवार्ड भी हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला की ओर से प्रदान किए गए। झज्जर डालसा सचिव एवं सीजेएम अंकिता शर्मा को यह अवार्ड राज्य स्तरीय प्रशस्ति समारोह में देते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना हुई।
राज्य स्तरीय प्रशस्ति समारोह पंचकूला में रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से न्यायाधीश तथा हलसा की कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस दया चौधरी ने सदस्य सचिव प्रमोद गोयल के साथ संयुक्त रूप से झज्जर डालसा सचिव अंकिता शर्मा को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में जस्टिस दया चौधरी ने अंकिता शर्मा को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर इसी तन्मयता से डालसा के उद्देश्यों की सार्थकता को सिद्ध करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सचिव अंकिता शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में पूरे स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों को अपनाकर जिस प्रकार डालसा झज्जर ने अपना कर्तव्य निभाया है वह प्रेरणास्रोत है।
राज्य स्तर पर सम्मानित हो झज्जर पहुंची डालसा सचिव अंकिता शर्मा ने बताया कि झज्जर जिला में वर्ष भर सजगता व सक्रियता के साथ आमजन को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही हर संभव मदद जरूरतमंद की करने में डालसा टीम ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन