{"_id":"5fdb17ca8ebc3e435813c9ab","slug":"jhajjar1608193994","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लिए घर में घुसे बदमाशों ने की घर के मालिक की हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चोरी के लिए घर में घुसे बदमाशों ने की घर के मालिक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
क्षेत्र के गांव खरहर में एक ग्रामीण की चाकू से गोदकर और गोलियां मारकर हत्या कर दी गई पांव में गोली के छर्रे लगने से एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। घायल व्यक्ति को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खरहर के ग्रामीण करीब 50 वर्षीय उमेद सिंह मंगलवार रात को अपने घर में सो रहे थे। रात लगभग एक बजकर बीस मिनट पर तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गए। आसौदा पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उमेद सिंह को घर में चोरों के घुसने की आहट सुनाई दी तो वह जाग गए और विरोध शुरू किया तो चोरों ने हमला शुरू कर दिया। हमले में चोरों ने उमेद सिंह के सिर में चोकू से वार किए। गोलियां भी चलाईं। उमेद सिंह के पेट में तीन गोलियां लगीं। गोलियां चलने की आवाज सुनी तो परिवार और पड़ोस के लोग जाग गए। खुद के घिर जाने का खतरा हुआ तो चोर भाग गए।
पड़ोस के लोगों ने चोरों का पीछा किया। करीब 58 वर्षीय ग्रामीण दिलबाग सिंह चोरों का पीछा कर रहे थे चोरों ने उनकी तरफ गोली चला दी। जिससे दिलबाग को गोली के छर्रे लगे और वह घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर चोर फरार हो गए। उमेद के परिजन गंभीर रूप से घायल उमेद को पीजीआई लेकर रोहतक पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल दिगबाग को उनके परिजनों ने अल सुबह करीब साढ़े चार बजे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया। यहां डाक्टरों और पुलिस को उमेद सिंह पर हमला होने की सूचना भी घायल दिलबाग सिंह ने दी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कौन थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन