{"_id":"5fdb16d48ebc3ecd6a7d3cf7","slug":"jhajjar1608193748","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बॉर्डर पर युवा किसान आंदोलनकारी की हृदयाघात से मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टीकरी बॉर्डर पर युवा किसान आंदोलनकारी की हृदयाघात से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
टीकरी बॉर्डर के निकट धरने पर बैठे एक युवा आंदोलनकारी किसान की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान के शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में रखा गया है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। बहादुरगढ़ में धरना दे रहे किसानों में से अब तक 7 किसानों की मौत हो चुकी है।
पंजाब के जिला बठिंडा के गांव बठिंडा का निवासी युवा किसान जय सिंह (37 वर्ष) सप्ताह भर पहले अपने गांव के अन्य आंदोलनकारी किसानों के साथ बहादुरगढ़ आया था। वीरवार रात को भी वह टीकरी बॉर्डर के निकट अपनी ट्रैक्टर - ट्राली में बनाए गए तम्बू में सो रहा था। सुबह देर तक नहीं उठा तो साथी किसानों ने उसको जगाने की कोशिश की। कई आवाज लगाने के बावजूद नहीं उठा तो हिलाया। हालत खराब देखी तो साथी किसानों ने सुबह साढ़े आठ बजे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। जय सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद जरूरी कानूनी कार्यवाही करके पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन