फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर डीसी ने युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर डीसी ने युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर डीसी ने युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित
युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन करते उपायुक्त जितेंद्र कुमार । संवाद - फोटो : Amar Ujala
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर डीसी ने युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी झज्जर। 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूर्ण होने पर विजय दिवस के अवसर पर झज्जर जिला प्रशासन की ओर से वीर शहीदों को उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने नमन किया। बुधवार को शहीद स्मारक पर प्रशासन व जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों, युद्ध वीरांगनाओं ने उपायुक्त के साथ 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस टुकड़ी की ओर से शस्त्र झुका सलामी दी गई।  उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि हमें अपने वीर-जवानों के शौर्य व बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजय दिवस 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत को मिली जीत की स्मृति में मनाया जाता है। 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के 1500 सैनिकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जो इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जाता है। इसके बाद ही पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में नया राष्ट्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि 1971 में भारत ने पाकिस्तान को न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि बांग्लादेश नाम का एक स्वतंत्र देश बना दिया। इस युद्ध को बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर कर दिया था और ढाका में पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाज़ी ने भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए भारत ने विजय दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि आज सब देशवासी अपने वीर सेनानियों के शौर्य व बहादुरी के कारण ही अमन व चैन से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशहित में अपना योगदान करना चाहिए। 
विज्ञापन
उपायुक्त ने विजय दिवस पर गांव भदानी से शहीद साजेंर्ट विक्रम की विरांगना सुमन व गांव कबलाना से शहीद राइफलमैन सुरेंद्र सिंह की विरांगना गीता को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित करते हुए देश के लिए वीर योद्धाओं द्वारा दिए गए बलिदान पर आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर आर.के.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध मेंं झज्जर जिला के 61 वीर योद्धाओं ने शहादत दी थी। उन्होंंने बताया कि झज्जर जिला वीरों की भूमि है।
इस अवसर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सैनिक बोर्ड के मुख्य लिपिक अजित सिंह, लिपिक सतीश कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने भी वीर शहीदों को नमन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed