फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   हत्या कर बोरी में बंदकर ड्रेन में फेंका शव

हत्या कर बोरी में बंदकर ड्रेन में फेंका शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर बोरी में बंदकर ड्रेन में फेंका शव
बहादुरगढ़ में बामनोली के निकट ड्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव। - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के लाइन पार इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर ड्रेन में फेंक दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लाइन पार इलाके के लोग शनिवार को सुबह की सैर के लिए ड्रेन की तरफ से निकल रहे थे तो नाहरा नाहरी रोड टोल टैक्स नाके के निकट ड्रेन में प्लास्टिक के कट्टे में इंसान की बाडी जैसा कुछ दिखाई दिया। लोगों ने ध्यान से देखा तो असलियत यही मिली। कट्टे में इंसान का शव था। मृतक के पांव बंधे हुए मिले। हाथ और पेट पर चोट के निशान मिले। दाएं हाथ पर बंधे बैंड पर महाकाल व ओम लिखा है और त्रिशूल छपा हुआ है। मृतक की आयु करीब 40 साल आंकी गई है। शव की हालत को देख अनुमान लगाया गया है कि इस व्यक्ति की हत्या कई दिन पहले की गई थी। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। एसआई रामनिवास ने मामले की जांच शुरू की।  शरीर पर चोट के निशान थे। शिनाख्त की कोशिश की गई तो नहीं हो पाई। मृतक के कपड़ों में या कट्टे में भी ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे शव की पहचान की जा सके। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि आसपास के इलाके में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी और नजदीकी मोबाइल टावर से फोन काल्स की डिटेल्स खंगाली जाएगी। बहादुरगढ़ और आसपास के पुलिस थानों से भी लापता व्यक्तियों की जानकारी हासिल की जाएगी ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके और मामले की जांच सिरे चढ़े। फिलहाल 
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। यहां पहचान के लिए कुछ समय रखा जाएगा। शिनाख्त नहीं हो पाई तो अंत्येष्टि करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed