{"_id":"61ebab82a3417f626c61b4b3","slug":"hissar1642834818","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, रोडवेज परिचालक और दोस्त की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, रोडवेज परिचालक और दोस्त की मौत
विज्ञापन
मौके पर पड़ी और क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
-रोडवेज परिचालक बिजेंद्र व उसके दोस्त मनदीप की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। नारनौंद के गांव भकलाना के पास ट्राले ने शुक्रवार रात एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नारनौंद के बिजेंद्र व भिवानी जिले के शेरपाजू गांव से उसका दोस्त मनदीप शामिल हैं। बिजेंद्र रोडवेज में परिचालक था।
जानकारी के अनुसार नारनौंद निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र रात को अपने दोस्त मनदीप के साथ बाइक पर हांसी- भिवानी रोड़ से होते हुए नारनौंद आ रहे थे। जब वह भकलाना गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्राला चालक दोनों को रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में बिजेंद्र और मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई । बुरी तरह से क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर खड़ा ट्राला
- फोटो : Amar Ujala
मौके पर खड़ा ट्राला