Hindi News
›
Local
›
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जाम
{"_id":"616a9114cfca4d322270cb64","slug":"hissar1634373908","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जाम
रोड जाम करने वाले लोगों को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
हिसार। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर शनिवार सुबह कुछ लोगों ने नागरिक अस्पताल के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया। रोष स्वरूप मृतका हिसार की 24 वर्षीय शैलजा के परिजनों ने नागरिक अस्पताल के गेट के सामने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका के चचेरे भाई मांगेराम ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 3 साल पहले ऐलनाबाद के गांव कालुवाला निवासी परवीन के साथ हुई थी। परवीन हरियाणा पुलिस में हैडकांस्टेबल है। आरोप है कि ससुरालजनों ने शैलजा को जहर दिया।। उसके बाद उसे कल हिसार के आधार अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने नागरिक अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अनाजमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझना शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।