फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जाम

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जाम
रोड जाम करने वाले लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
हिसार। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर शनिवार सुबह कुछ लोगों ने नागरिक अस्पताल के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया। रोष स्वरूप मृतका हिसार की 24 वर्षीय शैलजा के परिजनों ने नागरिक अस्पताल के गेट के सामने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका के चचेरे भाई मांगेराम ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 3 साल पहले ऐलनाबाद के गांव कालुवाला निवासी परवीन के साथ हुई थी। परवीन हरियाणा पुलिस में हैडकांस्टेबल है। आरोप है कि ससुरालजनों ने शैलजा को जहर दिया।। उसके बाद उसे कल हिसार के आधार अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने नागरिक अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अनाजमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझना शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed