{"_id":"61f5971f94074167fd11f5ab","slug":"gautam-buddha-nagar1643484959","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटकर गिरोह बना करने लगे लिफ्ट देकर ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेल से छूटकर गिरोह बना करने लगे लिफ्ट देकर ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने के आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने परी चौक से लिफ्ट देकर यात्रियों से ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राहगीरों से मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुके दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी जेल से छूटकर गिरोह बनाकर यात्रियों से ठगी करने लगे थे। पुलिस ने यात्रियों से ठगे गए साढ़े छह हजार रुपये, मोबाइल व कार बरामद की है। आरोपियों ने एक यात्री के मोबाइल ई-वॉलेट का पिन पूछकर 16 हजार रुपये भी हस्तरांतरित कर लिए थे।
विज्ञापन
बीटा-2 थान प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दादरी के मोहल्ला मेवातियान निवासी आसिफ और शहनवाज के रूप में हुई है। आरोपियों ने बुधवार को तीन यात्रियों को कार में लिफ्ट दी थी। आरोपियों ने चेकिंग का झांसा देकर उनके नकदी-मोबाइल जमा करा लिए थे। वहीं, एक यात्री से ई-वॉलेट का पिन भी पूछ लिया था और विरोध करने पर डराया धमकाया था। आरोपियों ने कुल 20 हज़ार रुपये की ठगी की थी। आरोपियों ने बताया कि दनकौर निवासी राजा और साजिद भी उनके साथ वारदात में शामिल थे। वह अभी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी पर अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों फरार आरोपी पूर्व में राहगीरों से मोबाइल लूट आदि में जेल जा चुके हैं। आरोपी सस्ते किराये का लालच देकर यात्रियों को लिफ्ट देते हैं और चेकिंग के नाम पर ठगी कर पीड़ितों को यमुना एक्सप्रेसवे पर उतारकर फरार हो जाते हैं।
--------
जेपी
विज्ञापन