फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   व्यापार मंडल अध्यक्ष के रेस्तरां में मारपीट-तोड़फोड़

व्यापार मंडल अध्यक्ष के रेस्तरां में मारपीट-तोड़फोड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष के रेस्तरां में मारपीट-तोड़फोड़
दनकौर के रेस्त्रां में मारपीट तोड़फोड़ का फुटेज - फोटो : Amar Ujala
दनकौर। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष के रेस्तरां में बृहस्पतिवार रात करीब पांच आरोपियों ने कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ की। इसमें रेस्तरां कर्मी जख्मी हुए हैं। आरोप है कि लूटपाट के आरोपियों ने कैश काउंटर लूट का विरोध करने पर हमला किया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और फुटेज वायरल हुआ है। शुक्रवार को व्यापारी एकत्रित होकर कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी महेंद्र शर्मा व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। टीन के बाजार में रेस्तरां है। आरोप है कि रात करीब 8 बजे पांच युवक रेस्तरां में खाना खाने के बहाने से आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने अंदर घुसते ही कैश काउंटर को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान जब वहां मौजूद एक कर्मचारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर पीड़ित कर्मचारी पर डंडे और लात-घूसों से हमला कर दिया। बाद में अन्य कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो आरोपियों ने सभी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने रेस्तरां में अंदर जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया। बाद में पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी मौके पर अपनी एक बाइक को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। ये घटना रेस्तरां में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को रेस्तरां मालिक ने व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रभारी से गुहार लगाई है। व्यापार मंडल के लोगों का कहना है कि कस्बे में पिछले करीब 1 महीने से आपराधिक घटनाएं व्यापारियों के साथ हो रही है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
--------
Trending Videos

व्यापार मंडल अध्यक्ष के रेस्तरां में मारपीट-तोड़फोड़
दनकौर के रेस्तरां में मारपीट तोड़फोड़ का फुटेज - फोटो : Amar Ujala
दनकौर के रेस्तरां में मारपीट तोड़फोड़ का फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed