फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया आरोप

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में सोमवार सुबह एक महिला की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी दिल्ली घूमने जाने की जिद कर रही थी। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने खुदकुशी कर ली वहीं मध्यप्रदेश निवासी मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी करुणा का विवाह 2 वर्ष पूर्व देवी शरण से हुआ था। देवी शरण और करुणा इको विलेज वन सोसाइटी में रह रहे थे। सोमवार सुबह महिला की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई परिजन मौके पर पहुंच गए उन्होंने करुणा के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed