{"_id":"61de9614a8a9b97a6e1a85db","slug":"gautam-buddha-nagar1641977364","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में एक ही दिन में कोरोना के 2230 नए मरीज मिले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नोएडा में एक ही दिन में कोरोना के 2230 नए मरीज मिले
विज्ञापन
नोएडा में एक ही दिन में कोरोना के 2230 नए मरीज मिले
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना संक्रमण के प्रसार में गौतम बुध नगर (नोएडा) रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने को है। 24 घंटे के अंतराल में 2230 नए मरीजों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9267 हो गई है। विगत 24 घंटे के अंतराल में सिर्फ 106 मरीज ही स्वस्थ हुए हैं । संक्रमित मिले नए मरीजों में 2163 की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच में हुई है, जबकि 67 मरीज एंटीजन जांच में मिले हैं।
----
योगेश शर्मा