{"_id":"61dd7b3a4e167c653339df36","slug":"gautam-buddha-nagar1641904954","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में घुसकर मासूम और महिला को चाकू दिखाकर आभूषण लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फ्लैट में घुसकर मासूम और महिला को चाकू दिखाकर आभूषण लूटे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 2 में घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस और मौके पर जमा लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में मंगलवार को दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर लाखों के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पीने का पानी मांगने के बहाने दो बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और मां-बेटी को चाकू दिखाकर आतंकित कर मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, अंगूठी आदि लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद सोसाइटी व ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। वहीं, पुलिस सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई लेकिन कई घंटे बाद भी बदमाशों के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक, गौड़ सिटी सोसाइटी 12 वें एवेन्यू के फ्लैट में अभिनव और पत्नी अनिता और एक साल की मासूम बेटी के साथ रहते हैं। दंपती ने पुलिस को जानकारी दी कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो बदमाशों ने बच्ची को पोलियो ड्रोप पिलाने का बहाना बनाकर उनके फ्लैट का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अनिता ने बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि उन्हें प्यास लगी है कि वह उसे पानी पिला दें। महिला ने तरस खाकर दरवाजा खोल दिया तो आरोपी जबरन फ्लैट में घुस गए। बदमाशों ने चाकू बच्ची और महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने महिला का मंगल सूत्र व अन्य आभूषण लूट लिए। बदमाश पीड़िता को धमकी देकर भाग गए। घटना के दौरान महिला का पति कोई सामान लेने सोसाइटी में नीचे गया हुआ था। महिला ने पति को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
-------
कई घंटे खंगाले सीसीटीवी और फ्लैट नहीं लगा सुराग
पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सोसाइटी के मेनगेट व अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को कई घंटे तक खंगाला लेकिन महिला के बताये काले रंग के कपड़े पहने बदमाश दिखाई नहीं पड़े। इससे संशय हुआ कि बदमाश आसपास के फ्लैट में हो सकते हैं। इसके चलते आसपास के फ्लैटों में भी छानबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि वारदात की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
------