फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   विधानसभा चुनाव में राष्ट्र निर्माण पार्टी भी कूदी

विधानसभा चुनाव में राष्ट्र निर्माण पार्टी भी कूदी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में राष्ट्र निर्माण पार्टी भी कूदी
सेक्टर-29 में प्रेस वार्ता को संबोधित करते राष्ट्र निर्माण पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी यूपी में 40 सीटों पर राष्ट्र निर्माण पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। यूपी विधानसभा चुनाव में राष्ट्र निर्माण पार्टी ने भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए कुछ मुद्दों को उठाया है शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 40 प्रत्याशी उतारने का दावा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने कहा कि यूपी में शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक कार्य किया जाना है, लेकिन अभी तक हर व्यक्ति को न शिक्षा मिल रही है ना स्वस्थ सेवाएं। इन सेवाओं को बेहतर कराना और किसान मजदूर की समस्याओं को उठा कर उनको हल कराना ही पार्टी की प्रमुखता होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय एनसीआर समेत देशभर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और इसे कम करने के लिए भी पार्टी अभियान चलाएगी और हर संभव प्रयास करेगी। संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि न्याय एवं चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाए और हर व्यक्ति को स्वास्थ्य की गारंटी दी जाए। निजी शिक्षण संस्थानों में स्थानीय लोगों को छूट दी जाए और बिजली पानी एवं बच्चों की फीस में भी वृद्धि न की जाए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी पार्टी एक विशेष तैयारी कर रही है जिसे अफसरशाही को इस पर लगाम लगाने के लिए विवश किया जाएगा। बाकी विधायकों सांसदों को दी जाने वाली पेंशन भी बंद कराई जाएगी। इस मौके पर डॉ कुमार राजेश मनोज गुलाटी सतपाल कालरा दानवीर विद्यालंकर वीरेंद्र सूर्यवंशी संजीव गोस्वामी व सुनील पाराशर आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed