{"_id":"619f8d4c0f2c7125ce5b36ca","slug":"gautam-buddha-nagar1637846348","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण पर धरनारत किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा गाजियाबाद पुलिस लाइन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्राधिकरण पर धरनारत किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा गाजियाबाद पुलिस लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
नोएडा। 86 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों को प्रधानमंत्री कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस ने करीब 70 किसानों को बस में भरकर गाजियाबाद पुलिस लाइन भेज दिया है।
नोएडा के 81 गांवों के किसान पिछले 86 दिन से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए जेवर में आने की सूचना पर किसानों ने कार्यक्रम में जाने की योजना बनाई। किसानों ने कहा कि वह अपनी मांगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे से किसान प्राधिकरण कार्यालय पर स्थित धरना स्थल पर एकत्र होने लगे। किसानों की जैसे ही 70 तक पहुंची तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और बस में भरकर गाजियाबाद पुलिस लाइन पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में किसी तरह की परेशानी नहीं आए इसलिए किसानों को जेवर जाने से रोका और पुलिस लाइन में रखा गया है शाम को उनको छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन