फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   प्रोपर्टी डीलिंग के साझेदार ने दो साथियों संग मिलकर रुपयों के विवाद में की हिस्ट्रीशीटर मनजीत की हत्या

प्रोपर्टी डीलिंग के साझेदार ने दो साथियों संग मिलकर रुपयों के विवाद में की हिस्ट्रीशीटर मनजीत की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलिंग के साझेदार ने दो साथियों संग मिलकर रुपयों के विवाद में की हिस्ट्रीशीटर मनजीत की हत्या
मनजीत नागर - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में शुक्रवार रात बादलपुर के हिस्ट्रीशीटर मनजीत नागर की प्रोपर्टी डीलिंग के साझेदार ने रुपयों के विवाद में हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। जबकि वारदात में शामिल रहे दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना था कि एक मूर्ति गोलचक्कर के पास 130 मीटर रोड के किनारे में स्कोर्पियो में शराब पीने के दौरान वारदात की गई और आरोपी फरार हो गए थे, दो अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस को शव पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो स्कोर्पियो से दो गिलास, पौव्वा, ढोकला बरामद हुआ। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूममानिकपुर खेड़ा निवासी मनजीत के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी बादलपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट हत्या के केस दर्ज हैं। मनजीत सिंह की पत्नी गांव में रहती है और वह दूसरी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस ने मनजीत की हत्या के आरोप में यशपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मनजीत और यशपाल दोनों प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। प्रोपर्टी के रुपयों के लेनदेन के विवाद में यशपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
---------- जेपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed