{"_id":"616eb3c461c67248c678cee5","slug":"gautam-buddha-nagar1634644932","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता पर जानलेवा हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसान नेता पर जानलेवा हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हमले का वीडियो फुटेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी शर्मा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहदरा में सोमवार रात किसान नेता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि बूफर बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायल युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
भाजपा नेता नवीन भाटी ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा रामवीर भारतीय किसान यूनियन बलराज का जिला उपाध्यक्ष है। सोमवार रात लगभग 9:00 बजे वह अपने घेर से बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि गांव निवासी कुछ युवक उसके ड्राइवर घनश्याम से मारपीट कर रहे हैं। रामवीर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर उस पर भी हमला कर दिया आरोपियों ने बेरहमी से लाठी डंडे से वार किए। इससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान घनश्याम ने अपने मोबाइल से कुछ सेकेंड का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर किया गया है पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर सूरजपुर कोतवाली में दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बूफर बजाने को लेकर झगड़ा हुआ है वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि बूफर बजाने को लेकर झगड़े की बात निराधार है। 1 महीने पहले भी आरोपियों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन