{"_id":"6169c6a7216a4116e711a5d7","slug":"gautam-buddha-nagar1634322087","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त थार सवारों ने महिला को लिफ्ट देेकर किया घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नशे में धुत्त थार सवारों ने महिला को लिफ्ट देेकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नशे में धुत्त थार वाहन सवारों ने घर से नाराज होकर निकली महिला को लिफ्ट देकर घायल कर दिया। अनहोनी की आशंका के चलते थार में सवार होने के बाद ही महिला ने नीचे उतारने के लिए कहा और आरोपी थार की स्पीड कम कर महिला को उतारकर भाग गए। इससे महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी और घायल हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल आदि आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले हैं।
ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ निवासी महिला डेरीन गांव में परिवार के साथ रहती है। महिला के चार बच्चे हैं। तीन दिन पहले महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और उसका पति चारों बच्चों को लेकर अलीगढ़ चला गया था। बृहस्पतिवार रात महिला का अपने देवर से भी विवाद हो गया। इसके चलते महिला नाराज होकर अलीगढ़ जाने के लिए डेरीन गांव से निकल गई। मार्ग पर आकर महिला ने एक थार वाहन में परी चौक जाने के लिए लिफ़्ट ली। कुछ देर बाद ही महिला को थार सवार दो लोगों की बातचीत से पता चला कि वह नशे में धुत है। इससे महिला को अनहोनी की आशंका हुई। इसके चलते महिला ने चालक से वाहन रोकने और उसे वहीं उतारने के लिए कहा। चालक ने कहा कि वह उसे कुछ देर में ही परी चौक छोड़ देंगे लेकिन महिला जिद पर अड़ गई। इसके चलते चालक ने वाहन धीमा तो किया लेकिन बिना रोके ही महिला को उतार दिया। इससे महिला अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गई और आरोपी वाहन लेकर भाग गए।
--
महिला को लगी गुम चोट
महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि महिला के गुम चोट है कोई जख्म आदि नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर से भेज दिया गया है। वहीं, आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
------
जेपी