फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   डीयू के बाद जीबीयू का रुख करेंगे बीए-बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थी

डीयू के बाद जीबीयू का रुख करेंगे बीए-बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
डीयू के बाद जीबीयू का रुख करेंगे बीए-बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थी
गौतम बुद्ध विश्विद्यालय - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए चल रही काउंसलिंग के बाद जिले के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अच्छी संख्या में विद्यार्थियों के आने की संभावना है। अब तक जीबीयू में 11 हजार विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। संभावना है कि डीयू में दाखिले की तिथि समाप्त होने के बाद जीबीयू में दाखिले के लिए यह विद्यार्थी रुख करेंगे।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया बंद होने के बाद लगभग पांच सौ से अधिक विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। इनमें अधिकतर विद्यार्थी बीए-एमए ऑनर्स, बीकॉम-एमकॉम ऑनर्स समेत बीटेक अंतर्गत विभिन्न कोर्स में दाखिले लेते हैं। नए सत्र के लिए जीबीयू में करीब 11000 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि, अभी 1350 विद्यार्थियों ने ही इसमें दाखिला लिया है।
विज्ञापन
जीबीयू में दाखिला प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। अनुमान है कि इनमें से अधिकतर विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए भी आवेदन किया होगा। इनमें बीटेक समेत बीए-बीकॉम, एमए-एमकॉम ऑनर्स कोर्स में बड़ी संख्या में गौतमबुद्ध नगर के विद्यार्थी डीयू में आवेदन करते हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी डीयू में दाखिला प्रक्रिया के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत पहली काउंसलिंग भी जारी है। अनुमान है कि डीयू में दूसरी काउंसलिंग के बाद अक्तूर माह के अंत तक अच्छी संख्या में दाखिले आएंगे। जिससे दाखिलों की संख्या लगभग दो हजार से अधिक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- संदीप वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed