{"_id":"615496b58ebc3e9fbc7aa722","slug":"gautam-buddha-nagar1632933557","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से एकमुश्त समाधान योजना ऑनलाइन लांच करेगा यीडा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक अक्तूबर से एकमुश्त समाधान योजना ऑनलाइन लांच करेगा यीडा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने एक अक्तूबर से एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटेलमेंट-ओटीएस) योजना ऑनलाइन शुरू करने की तैयारी की है। खास बात यह है कि प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं यह ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के लिए वेबसाइट तैयार की है और किसी भी कंपनी को इसके लिए अलग से पैसा नहीं देना पड़ा है। इस योजना के अंतर्गत करीब 9500 आवंटियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग (बिल्डर) योजना छोड़कर अन्य आवासीय, कॉमर्शियल आदि योजनाओं में किश्त डिफाल्टर वाले आवंटियों के लिए एक मुश्त समाधान योजना ऑनलाइन यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट पर लांच होगी। एक अक्तूबर से यह योजना शुरू की जाएगी। इनमें से अधिकतर वर्ष 2009 में लांच हुई योजना के आवंटियों में से अधिकतर आवंटी इस योजना के हैं। यह
---
आसानी से भर सकते हैं ओटीएस योजना का फार्म
यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाते ही ओटीएस योजना पर अपना ईमेल डालकर लॉगिन करना होगा। मेल पर स्वीकृति मिलने के बाद एक क्लिक पर ही एक पेज खुल जाएगा। जिसमें आवंटी को अपनी सभी राशि की किश्तों की जानकारी उपलब्ध होगी। यदि किसी को अपनी किश्त नहीं दिखाई दे रही है तो उसे एक फार्म भरना पड़ेगा। जिसके बाद उसकी जानकारी अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
---
500 रुपये शुल्क के साथ दस हजार रुपये कराने होंगे जमा
एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए आवंटियों को पांच सौ रुपये कार्य शुल्क देना पड़ेगा। इसके अलावा दस हजार रुपये की राशि जमा करने पड़ेंगे। यह दस हजार रुपये उनकी योजना की एकमुश्त समाधान योजना की किश्त में शामिल किए जाएंगे।
---
प्राधिकरण अधिकारियों और कर्मियों ने ऑनलाइन बनाया पेज
खास बात यह है कि एकमुश्त योजना ऑनलाइन करने के लिए प्राधिकरण ने किसी बाहरी कंपनी से कार्य नहीं कराया। प्राधिकरण में कार्यरत अधिकारी और कर्मियों ने स्वयं इसकी डिजाइन और कोडिंग की। इससे प्राधिकरण को अलग से कोई भी खर्च नहीं करना पड़ा।
---
संदीप वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन