फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण

शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर लिखने के बाद गंगाजल से प्रतिमा शुद्धीकरण कर फेसबुक लाइव करते पूजा समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा के आगे गुर्जर शब्द लिखने न लिखने को लेकर शुरू हुए विवाद में मंगलवार को कई घटनाक्रम सामने आए। गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत और आगे की रणनीति तय करने के लिए बनाई गई विभिन्न राज्यों की 151 सदस्यों की समिति के दबाव में शिलापट पर सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द लिख दिया गया है। मंगलवार सुबह राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए ट्वीटर और फेसबुक पर फोटो पोस्ट की। इस दौरान शिलापट पर गुर्जर लिखा दिखाई दिया। इसके बाद गुर्जर समाज व समिति के सदस्य दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में पहुंच गए। यहां उन्होंने सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा का गंगाजल से नहलाकर शुद्घिकरण किया। इसके बाद शिलापट पर लिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और विधायक तेजपाल नागर के नाम पर काला पेंट कर दिया गया। हालांकि इस पेंट को कुछ देर बाद ही हटाकर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। खास बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम का गुर्जर समाज के लोगों ने फेसबुक लाइव भी किया। 22 सितंबर को दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में प्रतिमा अनावरण से पूर्व ही शुरू हुआ विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुर्जर शब्द हटाकर प्रतिमा अनावरण करने पर गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। इसको लेकर रविवार को गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत बुलाई गई। पुलिस ने दादरी शहर को छावनी में तब्दील करते हुए नाकाबंदी कर दी। इसके बावजूद गुर्जर समाज के जिले, दूसरे शहर व प्रदेशों से आए लोग चिटहेरा गांव में पंचायत करने में कामयाब हो गए। दो सौ से अधिक लोगों को यहां से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में भी पंचायत की गई। पंचायत में 151 सदस्यों की राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया। इसमें यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के लोग भी शामिल किए। समिति की अगली बैठक दो अक्तूबर को होनी है और इसमें आगे की रणनीति तय होनी है लेकिन इससे पहले ही गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत और समिति के दबाव में प्रतिमा के शिलापट पर गुर्जर शब्द लिख दिया गया।
विज्ञापन
--- लॉक के बावजूद गेट फांदकर पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने की बाहर आने की अपील बताया गया है कि शिलापट पर गुर्जर शब्द लिखने के बाद ही पुलिस फोर्स भी हटा ली गई थी। लेकिन गुर्जर समाज व समिति के सदस्य प्रतिमा के पास ग्रिल से बने गेट को फांदकर दाखिल हो गए। उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर गंगाजल से नहलाकर शुद्घिकरण किया गया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी लाइव वीडियो में लोगों से बाहर आने की अपील करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष ने नाम पर किया पेंट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फुटेज में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी शिलापट पर लिखे सीएम, राज्यसभा सांसद और विधायक तेजपाल नागर के नाम पर काला पेंट करते दिख रहे हैं। श्याम सिंह भाटी सपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले गुर्जर न लिखने पर भाजपा नेताओं का पुतला फूंकने में श्याम सिंह भाटी पर केस दर्ज किया गया था।
----- समिति नहीं संतुष्ट, दो अक्तूबर को बनाएगी रणनीति - बोले, सीएम मांगे माफी और बयान दें कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर थे राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति के राजकुुमार भाटी का कहना है कि भाजपा के लोगों ने रातों रात चुपचाप प्रतिमा पर लगे शिलापट पर सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द लिखवा दिया। लेकिन गुर्जर समाज इससे संतुष्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, उन्हें बयान देना चाहिए कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर थे। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से कहा कि वह अलग-अलग बयान जारी न करें। इससे समाज की एकता को क्षति पहुंचेगी। सभी समिति के निर्णय का इंतजार करें और पालन करें। समिति में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड व यूपी पांच प्रदेशों के 151 सदस्य शामिल हैं।  -------- जेपी

शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर लिखने के बाद गंगाजल से प्रतिमा शुद्धीकरण कर फेसबुक लाइव करते पूजा समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर लिखने के बाद गंगाजल से प्रतिमा शुद्धीकरण कर फेसबुक लाइव करते पूजा समाज के लोग

एक बार फिर से पुलिस की गई तैनात - फोटो : Amar Ujala
एक बार फिर से पुलिस की गई तैनात

शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे गुर्जर शब्द लिखने के बाद मौके पर मौजूद गुर्जर समाज और गठित की गई समिति के सदस्य - फोटो : Amar Ujala
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे गुर्जर शब्द लिखने के बाद मौके पर मौजूद गुर्जर समाज और गठित की गई समिति के सदस्य

शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर लिखने के बाद गंगाजल से प्रतिमा शुद्धीकरण कर फेसबुक लाइव करते पूजा समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर लिखने के बाद गंगाजल से प्रतिमा शुद्धीकरण कर फेसबुक लाइव करते पूजा समाज के लोग

शिलापट पर लिखा गुर्जर, गंगाजल से किया शुद्घिकरण
सिलावट पर लिखे मुख्यमंत्री एवं ने भाजपा नेताओं के नाम पर पोता गया काला पेंट - फोटो : Amar Ujala
सिलावट पर लिखे मुख्यमंत्री एवं ने भाजपा नेताओं के नाम पर पोता गया काला पेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed