फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को यमुना एक्सप्रेस वे बंद करेगे किसान

कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को यमुना एक्सप्रेस वे बंद करेगे किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को यमुना एक्सप्रेस वे बंद करेगे किसान
यमुना एक्सप्रेस वे पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए बैठक करते किसान - फोटो : Amar Ujala
जेवर। भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर शनिवार को जेवर टोल पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 को भारत बंद के आवाहन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई जिसमें यमुना एक्सप्रेस वे को भी बंद रखने पर सर्वसहमति से फैसला किया गया।
विज्ञापन
जेवर टोल प्लाजा किसानो की बैठक की अध्यक्षता जीवन सिंह कनारसी एवं संचालन बॉबी नागर ने किया। बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आंदोलित किसान सर्दी गर्मी व बरसात के बीच 10 महीने सड़क पर बैठे हैं। लेकिन गूंगगी बहरी सरकार के अपनी गहरी नींद में सोई है अब सरकार को जगाने का समय आ चुका है। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र चरौली ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान किया गया है जिसकों सफल बनाने के लिए 27 तारीख को यमुना एक्सप्रेस वे को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद करेंगे। किसानों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी वर्गो से सर्मथन मांगते हुए क्षेत्र के सभी किसानों को भारत बंद में भाग लेने की अपील की है। दया प्रधान, मनोज मावी, नरेंद्र नागर, पंकज शर्मा,राकेश चौधरी, केशव शर्मा, पवन, ओपी कमांडो ,वीरपाल, कुलदीप शर्मा ,पंडित विशाल हतेवा,विजेंदर सिंह, दिनेश शर्मा, प्रवीण मलिक, भोला शंकर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------- मनोज कुमार शर्मा जेवर
Trending Videos

कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को यमुना एक्सप्रेस वे बंद करेगे किसान
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर किसानों से बैठक के दौरान वार्ता करते राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक - फोटो : Amar Ujala
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर किसानों से बैठक के दौरान वार्ता करते राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed