फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   टेस्ट फाइल

टेस्ट फाइल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते को डंडा मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल, नौ पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार को गली के कुत्ते को डंडा मानने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार को एक गली के कुत्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मामले में मिर्जापुर निवासी लीलावती ने गांव के ही विनोद, ओमपाल, धर्मेंद्र और मनोज पर आरोप लगाया है कि वह उसके घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो उनके ऊपर लाठी, डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया जब उसे इन लोगों बचाने उनके परिजन वहां पर पहुंचे तो उनके उपर भी हमला कर दिया। हमले में वह और उसके परिजन घायल हो गए। वहीं इस मामले में गांव निवासी विनोद ने भी दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनोद का आरोप है कि आतर पाल, सूरजपाल, लीलावती, सोनम और कपिल उसके साथ गाली-गलौज करने लगे गाली देने से मना किया तो पांचो उसके घर में घुस आए तथा लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 2 महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। .................
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed