{"_id":"5f760d0f8ebc3e9ba326521d","slug":"gautam-buddha-nagar1601572111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धूममानिकपुर निवासी दिनेश कुमार तोमर (48) पुत्र खेमचंद कूडीखेडा रोड पर स्थित वेयर हाउस में नौकरी करता था। बुद्धवार रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जी टी रोड पर गाँव धूममानिकपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। जिससे दिनेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को दादरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-------------