फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   Fine guards guarding rural village of Dulhera

दुल्हेड़ा के ग्रामीण गांव में दे रहे ठीकरी पहरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Fine guards guarding rural village of Dulhera
कोरोना फैलने से रोकने के लिए रात को भी ठीकरी पहरा लगाते हैं बहादुरगढ़ के गांव दुल्हेड़ा के ग्रामीण।n - फोटो : AMAR UJALA
दुल्हेड़ा के युवाओं ने कोरोना से बचाव के लिए गांव के चारों तरफ दिन और रात ठीकरी पहरा देना शुरू कर दिया है। गांव में न तो कोई बाहरी व्यक्ति आ सकता है और न ही कोई ग्रामीण बिना आवश्यक कार्य के लिए गांव से बाहर जा रहा है l
विज्ञापन
दुल्हेड़ा निवासी युवा कांग्रेस नेता दीपक देशवाल ने बताया कि गांव के युवा खुद जागरूक हैं और अपनी जिम्मेदारी समझकर खुद गांव को सुरक्षा मुहैया करवा रहे हैं। हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी दुल्हेड़ा गांव के ग्रामीण इसमें अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। देशवाल ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों को कारोना वायरस के प्रति जागरूक किया है और गांव को तीन बार सेनेटाइज भी किया जा चुका है l गांव में मास्क बाटें जा चुके हैं l देशवाल ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सिर्फ अकेले प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों को अपनी भागीदारी निभानी होगी। सोशल डिस्टेनसिंग जरूरी है भीड़ एकत्रित ना होने दें। देशवाल ने सभी आसपास के ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वो भी ऐसे ही अपने गांव में कमेटी बनाकर ठीकरी पहरा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed