{"_id":"61e828aa05ec15442240a050","slug":"faridkot1642604714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्टू बादल बने भारत माता अभिनंदन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिट्टू बादल बने भारत माता अभिनंदन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन
राजीव गोयल बिट्टू बादल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतो (फरीदकोट)।भारत माता अभिनंदन संगठन ( रजिo ) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम दास मित्तल ने भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोयल बिट्टू बादल को उनकी समाज प्रति लगन व निष्ठा को देखते हुए भारत माता अभिनंदन संगठन ( रजिo ) का प्रदेश अध्यक्ष ( पंजाब ) नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य भारत माता अभिनंदन दिवस 11 सितंबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दिलवाना है, लोगों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाना है, समाजसेवी लोगों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वह समाज सेवा में अपना और अधिक योगदान दे सकें और इसी से प्रेरित होकर अन्य लोग भी समाज सेवा हेतु अग्रसर हों।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव मंजू मित्तल , राष्ट्रीय प्रभारी रितु गर्ग व राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर प्रशांत गायकवाड़ ने बिट्टू बादल को इस नियुक्ति पर आशीर्वाद दिया तथा आशा व्यक्त की कि वह भारत माता अभिनंदन संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन