{"_id":"5e8ca9b18ebc3e7659673abb","slug":"ex-minister33","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याणा में फंसे राजस्थान के पशुपालकों ने ट्विटर पर मांगी मदद, पूर्व मंत्री ने पहुंचवाया खाना और चारा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्याणा में फंसे राजस्थान के पशुपालकों ने ट्विटर पर मांगी मदद, पूर्व मंत्री ने पहुंचवाया खाना और चारा
महेंद्रगढ़। एक ट्विट के जरिये सूचना पाकर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने गांव स्याणा में अपने मवेशियों के साथ फंसे राजस्थान के उन 12 पशुपालक परिवारों की तुरंत सहायता की। प्रभावितों को राहत पहुंचाई। ये परिवार लॉकडाउन के दौरान जिले के गांव स्याणा में फंसे हुए हैं। पशुओं को चराने के लिए महेंद्रगढ़ आये थे। पशुपालक अपने दुधारू पशुओं का दूध बेच कर अपनी आजीविका चलाते थे। लॉकडाउन के चलते उनका दूध बेचने का धंधा बंद हो गया। जिसके कारण उनके भूखा मरने और पशुओं के लिए चारे का संकट आ खड़ा हुआ। जोगेश्वर गर्ग नामक एक व्यक्ति ने ट्विट के जरिये मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को इन पशुपालकों की सहायता करने की गुहार लगाई। ट्विट पर पूर्व शिक्षामंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पशुपालकों के लिए भोजन और मवेशियों के लिए चारे की व्यस्था करके उन्हें राहत पहुंचाई। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा जरूरतमंद की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।